{"_id":"6b00461b45be2cfb750c4911","slug":"gravel-scattered-on-the-road-to-bhojawala-durga-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138698-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भोजावाला दुर्गा मंदिर मार्ग पर बिखरी बजरी और उभरे मैनहोल बने मुसीबत, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भोजावाला दुर्गा मंदिर मार्ग पर बिखरी बजरी और उभरे मैनहोल बने मुसीबत, हादसों का खतरा
Fri, 20 Nov 2026 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
- धूल से भर रहे घर और दुकानें, कारोबार को हो रहा नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र के भोजावाला दुर्गा मंदिर मार्ग पर बिखरी रोड़ी और सड़क से ऊपर उठे मेनहोल लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। उड़ती धूल, गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्ते से दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मार्ग पर लंबे समय से रोड़ी बिखरी होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। चूक होने पर वाहन फिसलने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क से ऊंचे उठे मेनहोल भी आवागमन में बाधा बन रहे हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरने में विशेष परेशानी होती है।
सड़क से उड़ती धूल ने दुकानदारों और सड़क किनारे बने घरों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानों में धूल भरने से सामान और ग्राहकी दोनों प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ और जलभराव होने से स्थिति और खराब हो जाती है। वाहनों के लगातार ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलने से लोगों के वाहन भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सुरेश चौहान, सौरभ पुंडीर और रमन नेगी समेत अन्य लोगों का कहना है कि लंबे समय से मार्ग की यही स्थिति बनी है। रोजाना इस रास्ते से बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन सड़क की सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग पर जल्द डामरीकरण कराने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं का खतरा कम हो और आवागमन सुगम हो सके।
मार्ग की स्थिति की लेकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। डामरीकरण करा कर जल्द ही सड़क की समस्या का समाधान कराने और लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - धीरज नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष।