फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 03 October 2021

उत्तराखंड: गंगा में बहीं दो महिलाएं व एक युवती और पतंजलि में साध्वी ने छत से कूदकर दी जान, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Sun, 03 Oct 2021 05:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Oct 2021 05:08 PM IST
सार

पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी छत से कूद गई। वहीं, ऋषिकेश में स्नान कर रही हरियाणा की दो महिलाएं और एक युवती गंगा के तेज बहाव में बह गईं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 03 October 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ यात्रा पर आए सहारनपुर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


हरिद्वार: पतंजलि योगपीठ की साध्वी ने छत से कूद कर दी जान, घटना से हड़कंप
हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी छत से कूद गई। साध्वी की मौत हो गई है। साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है और वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश: गंगा स्नान के लिए गईं हरियाणा की दो महिलाएं और एक युवती गंगा में बही, राहत-बचाव अभियान जारी
रविवार तड़के ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर स्नान कर रही हरियाणा की दो महिलाएं और एक युवती गंगा के तेज बहाव में बह गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। राहत-बचाव टीम और गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने किया सीएम आवास कूच
उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की आमद, बदरीनाथ यात्रा पर आए सहारनपुर के एक श्रद्धालु की मौत
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रविवार को भी जारी रही। रुद्रप्रयाग जिले में हल्के बादल छाए हुए हैं। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। चमोली में मौसम सामान्य है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा भी सुचारू है। यमुनोत्री घाटी में हल्के बादल छाए हुए हैं। यहां शनिवार से यात्रियों की आवाजाही में बढ़त आई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड हिमस्खलन: माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, दो की तलाश जारी
माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम मिल गए। जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed