फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Officer Personnel Teachers Federation rally today In Support Of police employees 4600 grade pay demand

उत्तराखंड: 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने किया सीएम आवास कूच

Sun, 03 Oct 2021 03:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Oct 2021 03:36 PM IST
सार

कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारियों को एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कार्मिकों के परिजनों के साथ गांधी पार्क से रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Officer Personnel Teachers Federation rally today In Support Of police employees 4600 grade pay demand
protest, police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के आह्वान पर रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


गांधी पार्क पर धरना दिया
4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के परिजनों ने पहले गांधी पार्क पर धरना दिया इसे बाद सीएम आवास कूच किया। कूच में करीब 200 परिजन शामिल हुए। सभी को हाथी बड़कला बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बैरियर पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीए राजेश सेठी पहुंचे।
विज्ञापन


गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास तक निकाली गई रैली
महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कार्मिकों के परिजनों के साथ यह रैली निकाली गई। जिसमें महासंघ से जुड़े सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस भर्ती में उम्र की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर देवभूमि बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने भी आज गांधी पार्क के समक्ष प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड: जल्द हो सकता है सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे देने पर फैसला, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत


जल्द ही फैसला ले सकती है सरकार
पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे के मामले में सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सिपाहियों के इस बड़े मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कैबिनेट में जल्द इस पर कोई न कोई निर्णय हो सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग में जल्द ही खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि लंबित पुलिस भर्ती को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed