फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: घरेलू कलह से तंग आकर पहले मां ने तकिये से मुंह दबाकर बेटे को मारा, फिर की आत्महत्या, तस्वीरें

Thu, 23 Sep 2021 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Sep 2021 11:30 AM IST
सार

काजल ने मेवाराम से 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बेटे हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के चलते काजल बुधवार को अपने छोटे बेटे कुलदीप (6) को लेकर खेड़ा में अपने चचिया ससुर के घर आ गयी थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: six year old son and mother found dead in rudrapur
घटना से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर में रह रही महिला कमरे के रोशनदान से चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। कमरे में उसका छह साल का बच्चा मृत पाया गया है। माना जा रहा है कि महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर बेटे ही हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका काजल का प्रेम विवाह हुआ था और उनके तीन बेटे हैं। 



जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प के शिवनगर निवासी काजल (35) ने वहीं के रहने वाले मेवाराम से 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। मेवाराम टेलर का काम करता है। उसके तीन बेटे प्रिंस, विनीत और कुलदीप है। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के चलते काजल बुधवार को अपने छोटे बेटे कुलदीप (6) को लेकर खेड़ा में अपने चचिया ससुर के घर आ गयी थी।

uttarakhand news: six year old son and mother found dead in rudrapur
परिजन सदमे में - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह जब घरवालों ने काजल को आवाज दी तो उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी के अंदेशे से उन्होंने दरवाजे को धक्का मारकर खोला।
 
uttarakhand news: six year old son and mother found dead in rudrapur
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कमरे के अंदर बेड पर कुलदीप मृत शव पड़ा था और काजल रोशनदान में चुन्नी के फंदे पर लटकी थी। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के पति और मायके के साथ ही पुलिस को भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: six year old son and mother found dead in rudrapur
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सीओ अमित कुमार, कोतवाल ब्रिजेंद्र साह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पति मेवाराम से भी पूछताछ की। कोतवाल साह ने बताया कि कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
uttarakhand news: six year old son and mother found dead in rudrapur
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटे की तकिये से दबाकर हत्या करने के बाद महिला ने खुद आत्महत्या की है। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। पति से झगड़ा करने के बाद मृतका अपने बेटे को लेकर चचिया ससुर के घर आयी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed