{"_id":"5e5f70528ebc3eead15d7e11","slug":"uttarakhand-hearing-on-chittai-golu-devta-temple-high-court-adjourned-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः चितई के गोलू देवता मंदिर मामले पर आज हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने किया निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः चितई के गोलू देवता मंदिर मामले पर आज हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने किया निस्तारित
Wed, 04 Mar 2020 02:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने अल्मोड़ा के चितई के गोलू देवता मंदिर में जागेश्वर की तर्ज पर प्रबंधन समिति या ट्रस्ट बनाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर आज सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले को निस्तारित कर दिया।
विज्ञापन
मामले के अनुसार नैनीताल निवासी अधिवक्ता दीपक रूबाली ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि चितई गोलज्यू के मंदिर में हर वर्ष लाखों का चढ़ावा आता है। मंदिर के पुजारी और उनका परिवार ही इस चढ़ावे की धनराशि लेते हैं।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने चितई गोलज्यू के मंदिर को ट्रस्ट बनाने की मांग की थी। इसी प्रकरण पर पूर्व में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में हस्तक्षेप प्रार्थना पत्र दायर कर कहा था कि वह गोलज्यू से संबंधित मामले में अपना पक्ष कोर्ट में रखेगें।
विज्ञापन
उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर अलग से खाता खुलवाने की मांग करते हुए मंदिर में अनियमितताओं की जांच सहित चढ़ावे और दान की जांच कराने की मांग की थी। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 मार्च की तिथि तय की है।