फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Today Voter registration drive launched CM Dhami major announcement

UK Big News: मतदाता बनाने का अभियान शुरू, सीएम धामी की बड़ी घोषणा, अबू धाबी में युवक लापता, बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 07 Oct 2026 05:21 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 07 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बड़ी घोषणा की। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Today Voter registration drive launched CM Dhami major announcement
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू, एसआईआर में 4.34 लाख नाम जुड़े, 17.05 लाख कटे, घर-घर होगा सत्यापन

विज्ञापन

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आज से मतदाता बनाने का अभियान शुरू हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एसीईओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े आंकड़ों और आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार

उदयरामपुर निवासी गोविंद सिंह का पुत्र युवराज (28) अबू धाबी से लापता है। युवराज पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी के केटोपी नजदा स्ट्रीट स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। पिता गोविंद सिंह के अनुसार, बीते कई दिनों से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी दौरे पर सीएम धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर और मां शक्ति मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रामलीला मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार: कांग्रेस ने निकाला 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च, एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने हरिद्वार में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, संख्या 56.18 लाख पार
चारधाम यात्रा ने नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड (56.13 लाख) को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बना लिया। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश, तापमान में आई गिरावट
उत्तराखंड में अब मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक धूप के बाद देहरादून जिले में अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, सीएम धामी समेत शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग जगह संभाली कमान
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड भाजपा आज सात अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाल रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून: भाजपा पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार

देहरादून बसंत विहार क्षेत्र में पार्षद के घर में हुई डकैती मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दिल्ली में सक्रिय नेपाली मूल के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 27,500 रुपये की चोरी की नकदी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस गैंग के तीन अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed