{"_id":"6ac6075f26e53c1291046dbf","slug":"kotdwar-youth-yuvraj-missing-in-abu-dhabi-family-seeks-help-as-contact-lost-since-september-24-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार
Wed, 07 Oct 2026 02:22 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:22 PM IST
सार
अबू धाबी में नौकरी कर रहे कोटद्वार के 28 वर्षीय युवक युवराज से कई दिनों से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश में रह रहे बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने से पिता ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अबू धाबी से लापता युवराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उदयरामपुर निवासी गोविंद सिंह का पुत्र युवराज (28) अबू धाबी से लापता है। युवराज पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी के केटोपी नजदा स्ट्रीट स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। पिता गोविंद सिंह के अनुसार, बीते कई दिनों से उनका अपने बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को युवराज से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार की ओर से वहां कंपनी से भी युवराज के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड मौसम: अक्तूबर की बारिश से ठंड दिखाएगी रंग, गुलाबी नहीं इस बार कड़ाके की सर्दी का होगा अहसास
विज्ञापन
बेटे से संपर्क नहीं होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। पिता गोविंद सिंह ने मामले में मदद की गुहार लगाई है। उनकी गुहार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा है, ताकि युवराज के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके और उसकी तलाश में आवश्यक मदद मिल सके।