UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज, वीकेंड पर हर तरफ जाम
देहरादून में आज देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। वहीं, काशीपुर-रामनगर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। उधर, भाजपा की संगठनात्मक बैठक भी आज देहरादून में आयोजित हो रही है।
विस्तार
व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप (बैरक) में आग लगने से हड़कंप मच गया। देहरादून में देह व्यापार का खुलासा हुआ तो वहीं, यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और कुली एजेंसी के मजदूरों के बीच नोकझोंक हो गई। उधर अब हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पढ़ें अहम खबरें...
देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
देहरादून पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया। पढ़ें पूरी खबर
बुला रहीं वादियां, रुला रहा जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन, तस्वीरें
उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों पर जगह-जगह जाम लग गया। पढ़ें पूरी खबर
यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में शुक्रवार सुबह कुली एजेंसी के मजदूरों के बीच यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर खींचतान और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल रहा। पढ़ें पूरी खबर
हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़; 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यात्रा समाप्त होने से पहले धाम में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड
देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पढ़ें पूरी खबर
नैनीताल जा रहे दंपति की कार और डंपर की भिड़ंत...पति की मौत, पत्नी घायल; बास्केटबॉल खिलाड़ी था मृतक
काशीपुर-रामनगर मार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में भीषण आग: बुखारी फटने से हुआ हादसा, एक बैरक जलकर खाक
व्यास घाटी के नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग स्थित एसएसबी कैंप (बैरक) में बृहस्पतिवार रात आठ बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
भाजपा की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कहा कि इस बार बहुमत नहीं बहुत मत की जरूरत है। उन्होंने अपनी पहली बैठक में प्रदेश संगठन को आगामी विधानसभा चुनाव में 60 पार का लक्ष्य दिया। सांगठनिक बैठक में उन्होंने नेताओं को जोश भरा। पढ़ें पूरी खबर
देवप्रयाग संगम तट पर एक बार फिर हादसा हो गया। अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। पढ़ें पूरी खबर...