फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rampur Tiraha firing incident CM Dhami said statues of martyrs installed in their villages or areas of resid

रामपुर तिराहा गोलीकांड: सीएम धामी बोले-जिन शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लगीं उनके गांव या निवास क्षेत्र में लगेंगी

Fri, 02 Oct 2026 10:33 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 10:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा राज्य अतिथि गृह के उच्चीकरण, स्मारक परिसर की पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने और संग्रहालय के विस्तार की घोषणा की।

विज्ञापन
Rampur Tiraha firing incident CM Dhami said  statues of martyrs  installed in their villages or areas of resid
शहीद आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि देते सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर देहरादून के कचहरी परिसर व मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित स्मारक में राज्य आंदोलनकारी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा, राज्य आंदोलन के जिन शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं नहीं लग पाई हैं, अब उनके पैतृक गांव या निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा राज्य अतिथि गृह के उच्चीकरण, स्मारक परिसर की पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने और संग्रहालय के विस्तार की घोषणा की।
विज्ञापन


संग्रहालय में उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, वेशभूषा व लोक संस्कृति से संबंधित सामग्री को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के दोबारा चिह्निकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। सरकार ने देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले उत्तराखंड के वीर सैनिकों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित करने का निर्णय पहले ही ले लिया है। इसी भावना के अनुरूप राज्य आंदोलन के बलिदानियों की प्रतिमाएं लगाकर उनकी स्मृतियों को भी भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व दो अक्तूबर 1994 की रात रामपुर तिराहा में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुई घटना राज्य आंदोलन के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। अलग राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया और उनके संघर्ष व बलिदान उत्तराखंड राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। कहा कि राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को सरल करते हुए इन्हें तहसील स्तर पर जारी किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
 

UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज, वीकेंड पर हर तरफ जाम

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड में शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं की स्थापना के कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि शहीदों की मूर्ति स्थापना के लिए 27 लाख की धनराशि जारी की गई है। स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले स्व. पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा भी स्मारक परिसर में स्थापित की गई है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. सुधीर सैनी, उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही राज्य का निर्माण संभव
मुख्यमंत्री ने कचहरी परिसर देहरादून स्थित शहीद स्थल शहीदों आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा, आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। राज्य निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। प्रदेश सरकार आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed