{"_id":"6abfa81845bf510326064b8f","slug":"youth-swept-away-at-the-sangam-river-in-devprayag-police-officer-jumped-in-to-save-him-but-could-not-be-found-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग: संगम तट पर गंगा के तेज बहाव में बहा राजस्थान का युवक, पैर फिसलने से हुआ हादसा, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग: संगम तट पर गंगा के तेज बहाव में बहा राजस्थान का युवक, पैर फिसलने से हुआ हादसा, नहीं लगा सुराग
Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 02 Oct 2026 06:27 PM IST
सार
युवक अपने दोस्त के साथ देवप्रयाग संगम पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान संगम पर नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवप्रयाग संगम तट पर एक बार फिर हादसा हो गया। अपने दोस्तों के साथ घूमने आया युवक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जयपुर राजस्थान के घटवारडा चंदवाजी निवासी राघव शर्मा(22) पुत्र मुरारी लाल शर्मा अपने दोस्तों के साथ देवप्रयाग संगम पर स्नान कर रहा था। इसी दौरान संगम पर नहाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया। युवक को बहता देखकर संगम पर तैनात जल पुलिस के जवान पुष्कर ने तुरंत जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक को पकड़ा नही जा सका और वह गंगा नदी में डूब गया। जबकि पुलिस का जवान करीब 100 मीटर तक युवक को पकड़ने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
UK Big News: देह व्यापार का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर आग, जानकीचट्टी में अफरा-तफरी, दून में जुटे भाजपा के दिग्गज
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि युवक अपने दोस्त के साथ आया हुआ था। गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस के जवान नदी के दोनों किनारों व सभी संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर खोजबीन में जुटे हुए हैं।