फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Suspicious call center operating via SIM box discovered two arrested

देहरादून: सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर मिला, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, दो गिरफ्तार

Fri, 02 Oct 2026 09:26 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 09:26 PM IST
सार

कॉल सेंटर से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी। कुछ मामलों में जल्द रकम जमा कराने के लिए धमकी और दबाव बनाने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Dehradun Suspicious call center operating via SIM box discovered two arrested
संदिग्ध कॉल सेंटर चलाने वाले दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जीएमएस रोड स्थित कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में सिम बॉक्स के जरिये चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है। यहां से बैंक और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के नाम पर कॉल कर दबाव बनाने और ठगी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर और रीजनल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दूरसंचार विभाग से मिले इनपुट के बाद टीम ने कैरियर हाउस बिल्डिंग में संचालित सिंह एसेट रिकॉन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SARS) के कार्यालय में छापा मारा। जांच के दौरान यहां 32 स्लॉट वाला सिम बॉक्स मिला। इसमें 45 सिम कार्ड के इस्तेमाल की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में 30 से अधिक युवक-युवतियां काम कर रहे थे, जिन्हें कमीशन के आधार पर भुगतान किया जाता था।
विज्ञापन


तलाशी में एक सिम बॉक्स, 45 सिम कार्ड, लैपटॉप, दो राउटर, चार जीबी रैम और दो एटीएम कार्ड बरामद हुए। लैपटॉप की जांच में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, पूनावाला फाइनेंस, यस बैंक और आरबीएल समेत विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों के ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड से संबंधित डेटा मिलने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलिस के मुताबिक कॉल सेंटर से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड और उससे जुड़े लाभ बताने के नाम पर कॉल की जाती थी। कुछ मामलों में जल्द रकम जमा कराने के लिए धमकी और दबाव बनाने का भी आरोप है। जांच में यह भी सामने आया कि निर्धारित 1600 नंबर सीरीज के बजाय व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों से कॉलिंग की जा रही थी।

मामले में कंपनी मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाने में बीएनएस, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed