फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution racket busted in Dehradun harbhajwala Six Arrested Minor Rescued Uttarakhand Police

देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू

Fri, 02 Oct 2026 01:26 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 02 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

देहरादून में किराये के मकान की आड़ में चल रही गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से छह लोग मिले, जबकि एक नाबालिग को भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Prostitution racket busted in Dehradun harbhajwala Six Arrested Minor Rescued Uttarakhand Police
छह गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

देहरादून पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें रैकेट का कथित सरगना भी शामिल है। छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया गया था और बाद में उस पर गलत काम के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उसे कमरे में रोककर रखा गया था।   पुलिस के अनुसार, एक अक्तूबर को मुखबिर से हरभजवाला स्थित नीलकंठ एन्क्लेव में देह व्यापार के संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने एक मकान में छापा मारा। यहां तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। पुलिस ने मौके से 18 हजार रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री व दवाइयां बरामद कीं।
विज्ञापन


दिल्ली से महिलाओं को बुलाकर चलाता था धंधा
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मकान किराये पर लेकर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, कथित सरगना दिल्ली और आसपास के इलाकों से महिलाओं को ग्राहकों की मांग पर देहरादून बुलाता था। ग्राहकों से व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया जाता था और महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक की पसंद के बाद उन्हें किराये के कमरे या ग्राहक के बताए स्थान पर भेजा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...चारधाम यात्रा: भुगतान को लेकर महाराष्ट्र के यात्रियों और टूर एजेंसी में विवाद, पुलिस के दखल के बाद मामला शांत

मसूरी घुमाने के बहाने लाई गई थी नाबालिग
पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू की गई नाबालिग को आरोपी का साथी दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लाया था। आरोप है कि यहां उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। इनकार करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने नाबालिग को मुक्त कराकर संरक्षण में लिया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें पॉक्सो और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed