फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुला रहीं वादियां, रुला रहा जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन, तस्वीरें

Fri, 02 Oct 2026 07:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 02 Oct 2026 07:28 PM IST
सार

वीकेंड पर उत्तराखंड में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ और जाम के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। 

विज्ञापन
Huge Number Of tourists reached in Uttarakhand Nainital Mussoorie On Weekend Long Traffic Jam
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों पर जगह-जगह जाम लग गया। पुलिस की ट्रैफिक भी कम पड़ रही है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं,  जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

उत्तराखंड: लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ेगा पर्यटकों का सैलाब, दून-मसूरी-ऋषिकेश में पुलिस का खास ट्रैफिक प्लान तैयार

Huge Number Of tourists reached in Uttarakhand Nainital Mussoorie On Weekend Long Traffic Jam
मसूरी में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मसूरी में जाम में फंसी एंबुलेंस
वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद ने पहाड़ों की रानी मसूरी की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। शुक्रवार से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद शनिवार को हालात और बिगड़ गए। माल रोड के भगत सिंह चौक, लाइब्रेरी चौक और किंग्रेग समेत कई स्थानों पर घंटों जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी फंसे रहे। सबसे गंभीर स्थिति भगत सिंह चौक के पास देखने को मिली, जहां जाम में एंबुलेंस फंस गई।

Huge Number Of tourists reached in Uttarakhand Nainital Mussoorie On Weekend Long Traffic Jam
कैंची धाम में वीकेंड पर घंटों जाम - फोटो : अमर उजाला

कैंची में घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
वीकेंड के चलते कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते शुक्रवार को भीमताल से लेकर कैंची धाम तक घंटों जाम का सामना करना पड़ा। कैंची धाम में जाम लगने से सबसे अधिक परेशानियों का सामना अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को तीन घंटे से अधिक जाम का सामना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Huge Number Of tourists reached in Uttarakhand Nainital Mussoorie On Weekend Long Traffic Jam
ऋषिकेश में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ऋषिकेश में घंटों में पूरा हुआ मिनटाें का सफर
सुपर वीकेंड पर ऋषिकेश में भी भारी जाम लग गया। नेपालीफार्म से नीरगड्ड पहुंचने में ढाई घंटे लगे। वाहनों की भीड़ के सामने पुलिस की व्यवस्थाएं कम पड़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों से आ रहे वाहनों को ब्रह्मपुरी से लक्ष्मणझूला होते हुए पशुलोक बैराज भेजा।

विज्ञापन
Huge Number Of tourists reached in Uttarakhand Nainital Mussoorie On Weekend Long Traffic Jam
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ज्योतिर्मठ में सात किमी लंबा जाम
चारधाम यात्रा बढ़ने के साथ ही ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। ज्योतिर्मठ से विष्णुप्रयाग तक वाहन सुबह से जाम में फंसते रहे। अपराह्न लगे जाम से करीब सात किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।बदरीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा भी अंतिम चरण में है, इसके चलते दोनों जगह यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed