फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP and Uttarakhand Police got entangled in the state boundaries

Uttarakhand: सीमा के फेर में उलझे यूपी-उत्तराखंड, जाम से छटपटा रहा मोहंड, चालकों को उठाना पड़ रहा खामियाजा

Sat, 12 Jul 2025 03:07 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Jul 2025 03:07 PM IST
सार

यूपी-उत्तराखंड की पुलिस सीमा के फेर में उलझी है। और वाहन चालक जाम से कराहते रहते हैं। 

विज्ञापन
UP and Uttarakhand Police got entangled in the state boundaries
जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की पुलिस राज्यों की सीमाओं के फेर में उलझी हुई है। उधर दोनों राज्यों के बीच में फंसकर मोहंड जाम से छटपटा रहा है। उप्र की सीमा होने के बावजूद यूपी पुलिस मोहंड के पहाड़ पर चढ़ना नहीं चाहती, जबकि देहरादून पुलिस अपनी अंतिम सीमा डाटकाली मंदिर से आगे नहीं बढ़ती।

विज्ञापन


ऐसे में 12 किलोमीटर लंबे इस क्षेत्र में जाम लगने पर खामियाजा उन हजारों वाहन चालकों को उठाना पड़ता है, जो मोहंड के जंगलों में फंस जाते हैं। दोनों राज्यों की पुलिस सीमाओं के भूगोल में फंसी रहती है और वाहन चालक जाम से कराहते रहते हैं। विगत दो माह में करीब 20 से अधिक बार मोहंड में बड़ा जाम लगा, इसके कारण औसतन तीन से चार घंटे वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन

जब लगा भीषण जाम

04 जुलाई- मोहंड में ट्रक खराब होने से तीन घंटे लगा जाम

मोहंड के जंगल में ट्रक खराब होने से जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून- ट्रक खराब होने से मोहंड में लगा चार घंटे जाम

देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर मोहंड में ट्रक खराब होने से भीषण जाम लगा। चारधाम यात्रा के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक हटाकर यातायात सुचारू किया।

26 जून-पलटा कंटेनर, लगा छह किमी लंबा जाम

मोहंड में कंटेनर पलटने से भीषण जाम लगा। यातायात पूरी तरह बाधित रहा। दोनों ओर 5-6 किमी लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया।
 

बोली पुलिस -

निश्चित तौर पर मोहंड की समस्या बड़ी है, लेकिन पुलिस को भी सीमा क्षेत्र का पालन करना होता है, डाटकाली मंदिर के पास उप्र की सीमा क्षेत्र तक उप्र पुलिस की टुकड़ी गश्त करती रहती है। इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है इसलिए अधिक पुलिसकर्मियों को यहां तैनात करना संभव नहीं है। देहरादून पुलिस से वार्ता कर समस्या के निस्तारण पर विचार किया जाएगा। -आशीष तिवारी, एसएसपी सहारनपुर

ये भी पढ़ें...Dehradun: वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील रहेंगे, दलाल, मुंशी और इंटर्न नहीं, दून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

देहरादून पुलिस अपने सीमा क्षेत्र में तैनात रहती है, लेकिन उप्र की सीमा में लगने वाले जाम को खुलवाने की जिम्मेदारी सहारनपुर पुलिस की ही है, बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस से वार्ता कर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति में वाहन चालकों को समस्या से बचाया जा सके। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed