{"_id":"6ae9b27613894f51580cc2eb","slug":"uk-top-news-search-for-mountaineers-continues-qr-code-controversy-in-badrinath-kedarnath-urmila-and-rathore-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस
Tue, 03 Nov 2026 04:37 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
उत्तराखंड में आज भी लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी रही। उधर, उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर को सीबीआई कोर्ट आना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।पढ़ें अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख
विज्ञापन
सीबीआई कोर्ट में आज सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी, लेकिन दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण में फिर से नई तारीख लगेगी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोमवार को अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। पढ़ें पूरी खबर
उत्तरकाशी: केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी, बैग-टेंट मिले
केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम को सोमवार को हेली सेवा के माध्यम से भोजखड़क व कच्ची ढांग के समीप उतारा गया। साथ ही पैदल ट्रैक से गंगोत्री नेशनल पार्क सहित स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के लोग भी पोर्टरों के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कच्ची ढांग के समीप पर्वतारोहियों के बैग व टेंट तो मिल गए हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तराखंड: कांग्रेस चार नवंबर से शुरू करेगी भूमि बचाओ अभियान, विधानसभा वार वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई कमान
प्रदेश कांग्रेस की ओर से चार नवंबर से विधानसभा वार भूमि बचाओ अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी साैंपी गई। प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नैनीताल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सप्पल को जिलाध्यक्ष को प्रभारी नामित किया गया। पढ़ें पूरी खबर
नई टिहरी: नशे में 55 किमी तक बस दौड़ाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पकड़ा
शराब के नशे में एक बस चालक करीब 55 किलोमीटर तक 28 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस दौड़ाता रहा। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। चालक के नशे में होने का अंदेशा होने पर पुलिस ने अल्कोमीटर से जांच की तो उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। पढ़ें पूरी खबर
ऊधमसिंह नगर: खटीमा में ओल्ड एनएच होगा चौड़ा, सीएम धामी ने किया शिलान्यास; जाम से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से सितारगंज मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक
बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक धाम में 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं अब बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने में मात्र कुछ दिन का समय शेष है। पढ़ें पूरी खबर