{"_id":"6ae9a7ca5d753511490e9ac8","slug":"drunk-bus-driver-travels-55-km-with-28-passengers-on-board-before-police-police-stop-him-tehri-news-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: नशे में 55 किमी तक बस दौड़ाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: नशे में 55 किमी तक बस दौड़ाता रहा चालक, 28 यात्रियों की जान जोखिम में डाली, पुलिस ने पकड़ा
Tue, 03 Nov 2026 02:52 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)।
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:52 PM IST
सार
यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर एक बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाता रहा। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका, जहां जांच में चालक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बस में सवार यात्री
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शराब के नशे में एक बस चालक करीब 55 किलोमीटर तक 28 यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस दौड़ाता रहा। उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस को लंबगांव में पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। चालक के नशे में होने का अंदेशा होने पर पुलिस ने अल्कोमीटर से जांच की तो उसके अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशी विश्वनाथ सेवा की बस सुबह उत्तरकाशी से श्रीनगर के लिए रवाना हुई थी। बस लंबगांव थाना के समीप पहुंची। यहां चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने अल्कोमीटर से उसकी जांच की, जिसमें चालक के अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बस को आगे जाने से रोक दिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को श्रीनगर भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की गई। उत्तरकाशी से आई बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से फिर शुरू होगा सफारी का रोमांच, खुलेंगे मोतीचूर, चीला रेंज के गेट
उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन आयुक्त को संस्तुति भेजी गई है। बस में चालक और परिचालक सहित कुल 30 लोग सवार थे। सभी यात्री अलग-अलग स्थानों के रहने वाले थे। यात्रियों ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सराहना की।