{"_id":"6af060c2251957db930d33eb","slug":"mussoorie-accident-near-bhatta-fall-ambulance-breaks-through-parapet-and-falls-into-a-gorge-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: भट्टा फॉल के पास हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरी एंबुलेंस, ढलान पर पत्थर में अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: भट्टा फॉल के पास हादसा, पैराफिट तोड़कर खाई में गिरी एंबुलेंस, ढलान पर पत्थर में अटकी
Sun, 08 Nov 2026 05:20 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:20 PM IST
सार
एंबुलेंस उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी। भट्टा फॉल के पास मोड़ पर ब्रेक नहीं लगने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और पैराफिट तोड़कर ढलान पर गिर गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भट्टा फॉल के पास रविवार सुबह करीब छह बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए खाई के ढलान पर पत्थर में अटक गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और हेल्पर को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, श्री हरि एंबुलेंस सर्विस की एंबुलेंस संख्या UK14 TA0775 उत्तरकाशी से देहरादून जा रही थी। भट्टा फॉल के पास मोड़ पर ब्रेक नहीं लगने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफिट तोड़कर ढलान पर जा पहुंचा। हादसे में चालक हृदय नंद यादव निवासी पटेल नगर, देहरादून और हेल्पर नितिन निवासी रामराज, उत्तर प्रदेश को हल्की चोटें आईं। क्रेन की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकलवा लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन