फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kedartal rescue operation search continues for eight missing mountaineers bags and tents found uttarkashi

उत्तरकाशी: केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी, बैग-टेंट मिले

Tue, 03 Nov 2026 01:00 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 03 Nov 2026 01:00 PM IST
सार

लापता पर्वतारोहियों तक पहुंचने के लिए बचाव दल ने हवाई और पैदल रास्तों से तलाश तेज कर दी है। भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास टीमें पहुंच चुकी हैं। कच्ची ढांग में पर्वतारोहियों का सामान मिलने के बाद अब उनकी तलाश पर फोकस है।

विज्ञापन
Kedartal rescue operation search continues for eight missing mountaineers bags and tents found uttarkashi
केदारताल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

केदारताल में फंसे आठ पर्वतारोहियों को ढूंढने के लिए हेली से रेस्क्यू अभियान जारी है। एसडीआरएफ सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) की आठ सदस्यीय प्रशिक्षित टीम को सोमवार को हेली सेवा के माध्यम से भोजखड़क व कच्ची ढांग के समीप उतारा गया। साथ ही पैदल ट्रैक से गंगोत्री नेशनल पार्क सहित स्थानीय ट्रैकिंग एजेंसी के लोग भी पोर्टरों के बताए गए स्थान पर पहुंच गए। कच्ची ढांग के समीप पर्वतारोहियों के बैग व टेंट तो मिल गए हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

बीती 29 अक्तूबर को केदारताल से लौट रहे सात पर्वतारोही व एक गाइड भोजखड़क व कच्ची ढांग के आसपास हिमस्खलन होने के कारण फंस गए थे। उनसे आगे चल रहे चार पोर्टर 30 अक्तूबर को सुरक्षित गंगोत्री पहुंच गए थे। उनकी सूचना पर 31 अक्तूबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। हेलिकॉप्टर से भी ढूंढने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा 
सोमवार को हेलिकॉप्टर से निम व एसडीआरएफ की टीम पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर उतरी। वहीं पैदल मार्ग से गंगोत्री नेशनल पार्क व स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्हें वहां पर्वतारोहियों के बैग और टेंट तो मिल गए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, दोपहर बाद शुरू हुई बर्फबारी रेस्क्यू अभियान में रोड़ा बन गई। दूसरी ओर स्थानीय गाइड के परिजन व ग्रामीण सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीएम से खोज-बचाव अभियान में तेजी लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: इस महीने से तेज होगी चुनाव की कसरत, जनगणना भी होगी शुरू, 12 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची ड्राफ्ट

पोर्टरों की बताई गई लोकेशन पर टीमें खोज-बचाव अभियान चला रही हैं। सोमवार को बर्फबारी शुरू होने से अभियान में दिक्कत आई, मंगलवार को फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। - प्रशांत आर्य, डीएम, उत्तरकाशी


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed