फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Old NH in Khatima to be widened; CM Dhami lays the foundation stone

ऊधमसिंह नगर: खटीमा में ओल्ड एनएच होगा चौड़ा, सीएम धामी ने किया शिलान्यास; जाम से मिलेगी राहत

Tue, 03 Nov 2026 01:54 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से सितारगंज मार्ग पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Old NH in Khatima to be widened; CM Dhami lays the foundation stone
खटीमा में ओल्ड एनएच के शुभारंभ पर पूजा करते सीएम धामी। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा चौराहे से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से सितारगंज मार्ग पर आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही मझोला, चकरपुर, झनकट और मेलाघाट के लोगों को भी मिलेगा। इसके अलावा लोहाघाट, चंपावत, पिथौरागढ़ और धारचूला से आने-जाने वाले लोगों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में विकास कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। डिग्री कॉलेज में नई कक्षाओं और ब्लॉकों का निर्माण, आईटीआई और बालिका विद्यालयों का आधुनिकीकरण किया गया है। प्रतापपुर से नानकमत्ता और टनकपुर से खटीमा तक सड़कों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। खेतलसंडा खाम में पुल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खटीमा की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। किसानों के लिए शुगर फैक्ट्री का सुचारू संचालन, समय पर गन्ने की पेराई और भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और भारमल बाबा मंदिर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।

खटीमा से रिश्ता मां-बेटे जैसा पवित्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता केवल जनप्रतिनिधि और चुनाव क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मां-बेटे के पवित्र रिश्ते जैसा अटूट है। जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर प्रदेश की सेवा करने की ऊर्जा देता है।


पैदल पहुंचे कार्यक्रम स्थल

मुख्यमंत्री धामी खटीमा चौराहे से राणा मार्केट स्थित कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मोहनी पोखरिया, रंजीत नामधारी, कैप्टन गंभीर धामी, संतोष गौरव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed