फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three resolutions were passed at the ABVP convention.

Dehradun News: अधिवेशन में पारित हुए तीन प्रस्ताव, फीस नियंत्रित करने की उठी मांग

Sun, 04 Jan 2026 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Three resolutions were passed at the ABVP convention.
- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन राज्य के शिक्षा, सतत विकास और वर्तमान परिदृश्य से जुड़े तीन प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही एमबीबीएस की फीस को उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के समान करने, शोध छात्रवृत्ति बढ़ाने और निजी मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों की फीस नियंत्रित करने की मांग भी उठाई। वहीं सतत विकास और राज्य के वर्तमान परिदृश्य पर प्रस्तावों में पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेपी भट्ट ने कहा कि प्रस्तावों को राज्य सरकार को क्रियान्वयन के लिए भेजा जाएगा और संगठन इस पर निरंतर निगरानी रखेगा। अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। नए पदाधिकारियों को शामिल कर संगठन की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाया गया। एबीवीपी ने सरकार से उम्मीद जताई कि प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी, जिससे प्रदेश के शिक्षा और विकास क्षेत्रों में ठोस सुधार हो सके। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed