फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमार बाप को हरिद्वार में छोड़ गया बेटा, वृद्ध आश्रम ने दिया आसरा, तस्वीरें...

Sun, 06 Jan 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 06 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
son left his old father at haridwar railway station get Shelter in Old Ashram
sunil mahendu

समाजसेविका पुनीता वाजपेयी के प्रयास से परिवार द्वारा लावारिस छोडे़ गए सेवानिवृत्त लेखाकार सुनील महेंदु को वृद्ध आश्रम में आसरा मिल गया है। आश्रम कर्मी उनकी सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने बारे में जो जानकारी दी है कि उनके अनुसार उनका नाम सुनील महेंद्रु निवासी नासिक महाराष्ट्र है। उन्होंने जीटीवी में बतौर लेखाकार सेवा भी की है। उन्हेें आश्रम में पहुंचाने में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उपसचिव समाजसेविका पुनीता वाजपेयी का सहयोग रहा है।


 

उनका पुत्र उन्हें हरिद्वार छोड़ गया

son left his old father at haridwar railway station get Shelter in Old Ashram
पुनीता वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सूचना मिलने पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उपसचिव पुनीता वाजपेयी एक वृद्ध व्यक्ति की सेवा करने पहुंची। उन्होंने वृद्ध व्यक्ति को कंबल दिए और उनके बारे में स्टेशन पर स्थित चाइल्ड केयर सेंटर कर्मियों से जानकारी ली। सेंटर कर्मियों ने उन्हें बताया कि बुजुर्ग पिछले कई महीनों से स्टेशन पर ही रहते हैं। पूछताछ में वे अपना नाम सुनील महेंद्रु निवासी नासिक महाराष्ट्र बताते हैं।

son left his old father at haridwar railway station get Shelter in Old Ashram
sunil mahendu

उनका कहना है कि उनका पुत्र उन्हें हरिद्वार छोड़ गया है। आयोग की उपसचिव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन के उच्च अधिकारियों को इस बावत में जानकारी देते हुए मदद करने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी ने रावली महदूद में रामराज्य ग्रामोद्योग सेवा संस्थान वृद्ध आश्रम के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सीपी शर्मा को बुजुर्ग की मदद करने को आदेश दिए। आदेश मिलने पर वे शुक्रवार रात नौ बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और बुजुर्ग को रावली महदूूद स्थित वृद्ध आश्रम में लेकर पहुंचे। सीपी शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग को आश्रम लाकर कपड़े बदलवाए और स्टाफ ने अन्य सेवाओं में लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
son left his old father at haridwar railway station get Shelter in Old Ashram
भीख मांग कर गुजारा कर रहे सुनील महेंदु - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की उपसचिव पुनीता वाजपेयी ने बताया कि रावली महदूद के आश्रम में बुजुर्गों को रखने की सुविधा तो है, लेकिन इलाज आदि की व्यवस्था उचित नहीं है। ऐसे में नासिक निवासी सुनील महेंद्रु को पैरालाइसिस होने के चलते हुए अच्छे इलाज की जरूरत है, जिस पर उन्हें पौड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचाया जाएगा। साथ ही बुजुर्ग पीड़ित के परिजनों से मिलवाने के लिए प्रयास जारी है, इसके लिए पुलिस की सहायता ली जाएगी।  
 
विज्ञापन
son left his old father at haridwar railway station get Shelter in Old Ashram
help
यहां कर सकते हैं मदद
सुनील महेंद्रू इस समय रावली महदूद स्थित वृद्घाश्रम में हैं। उनकी मदद करने के लिए आश्रम के प्रोजेक्ट को-आर्डिनेटर सीपी शर्मा के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
मोबाइल नंबर - 9897211266
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed