{"_id":"65e71ace192092825d0a40cd","slug":"rishikesh-news-elephant-attack-on-max-vehicle-driver-from-bijnor-died-in-hospital-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नीलकंठ की ओर जा रहे बिजनौर के मैक्स चालक पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नीलकंठ की ओर जा रहे बिजनौर के मैक्स चालक पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में मौत
Tue, 05 Mar 2024 06:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 05 Mar 2024 06:47 PM IST
सार
Rishikesh News: सुबह मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हाथी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में हिल बाईपास मार्ग पर मोनी बाबा तिराहे के समीप मंगलवार तड़के हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। बिजनौर निवासी चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया, मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने मैक्स वाहन पर हमला कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया। चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Leopard Terror: चमोली में गुलदार की दहशत, बकरी चुगाने गए व्यक्ति पर किया हमला, बुरी तरह हुआ घायल
विज्ञापन
बताया, यूपी के बिजनौर के पायल कॉलोनी निवासी सतेंद्र उर्फ सोनू नीलकंठ महादेव की ओर सवारियों को छोड़ने जा रहा था, लेकिन मोनी बाबा तिराहे के पास हाथी ने वाहन पर हमला कर दिया था। बताया, चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।