मसूरी: वीकेंड पर पहाड़ों की रानी में तैनात रहेगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर
शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि वीकेंड पर शहर में 9 एसआई, 25 महिला और पुरुष सिपाही, 1 प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी में वीकेंड के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर की यातायात व्यवस्था और पर्यटकों की भीड़ को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी। साथ ही शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
मसूरी: सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीते मिले 21 सैलानी, पुलिस ने काटा चालान
शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि वीकेंड पर शहर में 9 एसआई, 25 महिला और पुरुष सिपाही, एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था संभालने के लिए सात ट्रेफिक सिपाही तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिन सैलानियों के पास कोरोना जांच रिर्पोट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं होगा उन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सैलानियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
कैंपटी से लौटाए 13 वाहन, 47 के चालान
जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रमुख पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में लगातार सैलानी पहुंच रहे है। बिना कोरोना जांच रिर्पोट के पहुंचने वाले सैलानियों को पुलिस वापस भेज रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ऐसे 13 वाहनों के 59 पर्यटकों को वापस भेज।
वहीं, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 47 सैलानियों के चालान भी काटे। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि बिना मास्क के 32, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 3, एमवी एक्ट में 5 और सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू और हुक्का पीने पर 7 लोगों के चालान किए गए।
हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने पर जताया आक्रोश
दो दिन पहले पलटन बाजार में व्यापारी के साथ ही हुई मारपीट मामले में आरोपियों को जमानत मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
दो दिन पहले पलटन बाजार में एक व्यापारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं मुकदमा दर्ज किया।
इससे अगले ही दिन आरोपियों को जमानत मिल गई। कहा कि व्यापारी वर्ग चाहता है कि पुलिस आरोपियों पर दोबारा कार्रवाई करे और सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।