फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News: Police Cutted 21 tourists challan for smoking hookah in public places

मसूरी: सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीते मिले 21 सैलानी, पुलिस ने काटा चालान

Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Jul 2021 10:51 PM IST
सार

थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी में कई सैलानी सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीते नजर आए, ऐसे 21 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Mussoorie News: Police Cutted 21 tourists challan for smoking hookah in public places
हुक्का पीते सैलानी का चालान काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद टिहरी के पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीते मिले 21 सैलानियों के खिलाफ कोटपा के तहत कार्रवाई की। साथ ही मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने पर 30 सैलानियों का चालान किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 55 नए संक्रमित मिले, एक की मौत, घटकर 692 से कम हुए एक्टिव केस
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी में कई सैलानी सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का पीते नजर आए, ऐसे 21 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही कोरोना गाइडलाइन के उल्लघंन पर 30 लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कैंपटी की झील और झरने में जाने के लिए बनाए गए नियम के तहत सैलानियों को भेजा जा रहा। बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना जांच रिर्पोट, होटल बुकिंग और सिटी स्मार्ट पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण के बिना 21 गाड़ियों में कैंपटी पहुंचे 104 सैलानियों को वापस भेजा गया। 

बिना आरटीपीसीआर जांच के पहुंचे लोगों को लौटाया

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर कौड़िया चेकपोस्ट पर प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को सघन चेकिंग की और बिना आरटीपीसीआर जांच के पहुंचे पर्यटकों को लौटा दिया। एसडीएम ने इस मौके पर चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को वाहनों की सघन चेकिंग करने, बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के पहुंचे पर्यटकों को लौटाने और नगर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों के रिकार्ड रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ अनिल जोशी, तहसीलदार विकास अवस्थी, आरटीओ आरएस कटारिया ने बृहस्पतिवार को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से आने वाले प्राइवेट कारों से पहुंचे पर्यटकों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और सिटी पोर्टल रजिस्ट्रेशन की जांच की गई तो कई पर्यटकों के पास आरटीपीसीआर की रिपोर्ट नहीं मिली। इस पर पर्यटकों के वाहनों को लौटा दिया गया।

इस मौके पर एसडीएम और सीओ ने पर्यटक पुलिस चौकी का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए। एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि कोरोना को लेकर शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार कोविड कर्फ्यू का विस्तार किया गया है। पोर्टल में रजिस्ट्रेशन, आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट और होटल की बुकिंग तीनों जरूरी हैं। तीनों में से कोई एक न होने पर अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों के उत्तराखंड में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वीकेंड पर बॉर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed