फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2022 Uttarakhand Weather Update Today: Extreme rainfall yellow Alert in seven district

Uttarakhand Weather: सात जिलों में बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश की 274 सड़कें बंद

Mon, 01 Aug 2022 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Aug 2022 09:27 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon 2022 Uttarakhand Weather Update Today: Extreme rainfall yellow Alert in seven district
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। साथ ही मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना भी जताई है।

विज्ञापन


Mussoorie: भारी बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, तस्वीरों में देखें विकराल रूप
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। वहीं, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद 

प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। इसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-तहां यात्री फंसे रहे। रविवार को 76 सड़कों को खोला जा सका। पहली बार सड़कों को खोलने के काम में तीन सौ से अधिक मशीनों को लगाया गया है। 



बदरीनाथ हाईवे: लामबगड़ में उफान पर आया नाला, पुलिस ने धाम आने-जाने से रोके 1700 तीर्थयात्री

भारी बारिश के चलते श्रीनगर नेशनल हाईवे तोताघाटी में स्लिप और बोल्डर आने से बंद हो गया। लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक नेशनल हाईवे, 16 स्टेट हाईवे, 9 मुख्य जिला मार्ग, 5 अन्य जिला मार्ग, 88 ग्रामीण सड़कें और 155 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

सड़कों को खोलने के काम में 305 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। बंद हुए प्रमुख राज्य मार्गों में कमद-अयारखाल मोटर मार्ग, सिलक्यारा-बनगांव-चपरा सरोट, लंबगांव-घनसाली, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी, गुल्लर-शिवपुरी, रुद्रप्रयाग- पोखरी गोपेश्वर, थराली-वाण, कर्णप्रयाण-सोनला, आदिबद्री-नौटी, उत्तरकाशी-तिलवाड़ा, गुप्तकाशी-चौमासी, बांसवाड़ा-मोहनखाल, मक्कू-भीरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed