फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon 2022 Uttarakhand Weather Update: Cloudburst in srinagar two village late night

Cloud Burst in Uttarakhand: श्रीनगर के दो गांव में देर रात बादल फटा, पानी और मलबा आने से खेत तबाह

Mon, 01 Aug 2022 11:51 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

एसडीएम ने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तो को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

विज्ञापन
Monsoon 2022 Uttarakhand Weather Update: Cloudburst in srinagar two village late night
श्रीनगर में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना हुई। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत तबाह हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


Mussoorie: भारी बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, तस्वीरों में देखें विकराल रूप
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बीते तीन दिन से मौसम खराब बना हुआ है। आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एहतियात बरतने वाले हैं।

पौड़ी जिले में 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप

पौड़ी जिले में मौसम के बदले मिजाज व लगातार रुक रुककर हो रही बारिश से राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पौठाणी, घंडियाल-पाली-डांगी, पोखरीखेत-मासौ समेत 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा। बारिश से रविवार को जिले के 56 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा जिसमें एक राज्यमार्ग भी शामिल रहा।

जिला प्रशासन की ओ रसे मार्गों को जेसीबी से खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से सड़कों को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं। रविवार को जिले के राज्यमार्ग कर्णप्रयाग-नौटी-पौठाणी, घंडियाल-पाली-डांगी, पोखरीखेत-मासौ, कोट मल्ला-रीठाखाल, स्वीत-गहड, किंसूर-कांडी, डुंगरीपंथ-छातीखाल, पाणीसैंण-बूथानगर, शंकरपुर-बसेडी, देवीखेत-स्यालना, सिमल्या-कफल्डी,  पोखरी-ढुमका आदि मोटर मार्ग पर यातायात बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed