फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kanwasi will get lifetime award

इन्हें मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!

Fri, 30 Aug 2013 08:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Aug 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
kanwasi will get lifetime award

राज्य सरकार को अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह कनवासी की याद आ गई है। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अमर उजाला में कनवासी की खबर पढ़ने के बाद उन्हें वर्ष 2014 का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान करने का वादा किया।

विज्ञापन


पढ़े, अर्जुन पुरस्कार विजेता के साथ हुआ 'विश्वासघात'
विज्ञापन


कर्णप्रयाग के कोलसो गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कनवासी ने क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों से अलग रोइंग में उत्तराखंड को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। वर्ष 1985 से 1991 तक कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने दम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1984 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। वर्ष 2001 में उनको अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। उत्तराखंड सरकार ने 2008 में उनको टिहरी बांध में वाटर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट के चीफ इंस्ट्रक्टर पद पर तैनात करने की बात कही।

साई से भी इस्तीफा दिया
इसके लिए कनवासी ने साई से भी इस्तीफा दे दिया। लेकिन न तो सरकार ने वादा निभाया न ही वाटर स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का भुगतान किया। उत्तराखंड पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण देने के बाद भी कनवासी खाली हाथ रहे।


अमर उजाला ने 29 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर में प्रदेश में उपेक्षा झेल रहे कनवासी का दर्द उभारा। इसके बाद खेल विभाग नींद से जागा। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि अगले साल सुरेंद्र सिंह कनवासी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। साथ ही कनवासी नौकरी करना चाहें तो सरकार उसे भी उपलब्ध कराएगी।

राज्य सरकार चाहे तो वाटर स्पोर्ट्स के लिए कार्य कर सकता हूं। पर्यटन विभाग में एडवेंचर एंड टूरिज्म में ओएसडी पद पर नियुक्ति दी जाए तो प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करूंगा।
- सुरेंद्र सिंह कनवासी

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed