फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ipl 2020 : IPL Betting Online in dehradun, stf arrested four accused

IPL 2020: आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा खुलासा, देहरादून एसटीएफ ने किया गिरोह का भंडाफोड़

Mon, 05 Oct 2020 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 05 Oct 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
ipl 2020 : IPL Betting Online in dehradun, stf arrested four accused
- फोटो : amar ujala

देहरादून में एसटीएफ ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टे का का भंडाफोड़ किया है। ऑनलाइन सट्टे देहरादून के एक होटल में चल रहा था, जिसके लिए आरोपियों द्वारा तीन लाख रुपए महीना किराया दिया जा रहा था।

विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: IPL में सट्टा चला रही छह वेबसाइटें प्रतिबंधित, गूगल प्ले स्टोर से एप्लीकेशन को भी हटाया
विज्ञापन


देहरादून एसटीएफ की टीम ने 04 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की हैं, जिनके पास से नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। एसटीएफ ने सरवदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, निवासी इन्द्रप्रस्थ लेन 02 नजदीक अम्बीलावा गुरूद्वारा देहरादून, चिन्टू करनवाल उर्फ रिक्की पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी अमन बिहार, सहस्त्रधारा रोड देहरादून, नीमकमल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गली नम्बर 01, सुभाषनगर मेरठ व प्रिंस वर्मा पुत्र सत्य प्रकाश वर्मा निवासी पथरीबाग चौक थाना पटेलनगर, देहरादून को ऑनलाइन सट्टा करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने एसयूवी गाड़ी, एक रंगीन टीवी 32 इंच, 02 सेटअप बॉक्स. 03 मोबाइल व एक रजिस्टर, जिसमें सट्टे का हिसाब लिखा गया था, बरामद किया गया।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार इन लोगों से सट्टा लगाने वाले लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। एसपी एसटीएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि सूची बनने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जो इन सट्टेबाजों के संपर्क में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed