फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   hundred percent Corona Vaccination first dose in uttarakhand, pm narendra modi congratulate

उत्तराखंड: 100 फीसदी आबादी को तीन माह पहले ही लगी कोविड टीके की पहली डोज, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mon, 18 Oct 2021 03:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Oct 2021 03:26 PM IST
सार

उत्तराखंड में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगने का एलान रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

विज्ञापन
hundred percent Corona Vaccination first dose in uttarakhand, pm narendra modi congratulate
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड की 100 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देवभूमि के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई में उत्तराखंड की यह उपलब्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में हमारा वैक्सीनेशन अभियान सबसे अधिक प्रभावी साबित होने वाला है और इसमें जन-जन की भागीदारी अहम है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष सभी को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगने का एलान रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से निर्धारित समय पर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले नौ नए संक्रमित, 178 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

 

उत्तराखंड में 16 जनवरी से चल रहा टीकाकरण अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने दिसंबर माह तक सभी को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा था, लेकिन हमने यह लक्ष्य तीन माह पहले ही हासिल कर लिया है। प्रदेश में 74 लाख लोगों को कोरोना की पहली डोज लग गई है। 34 लाख 68 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है।

सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया गया
उत्तराखंड में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया गया था। इसके बाद क्रमश: फ्रंट लाइन वर्कर, 60 से अधिक आयु वर्ग, 45 से 59 आयु वर्ग और 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। 

प्रदेश में 16 अक्तूबर तक कुल 99.6 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर्स, 99.2 प्रतिशतफ्रंट लाइन वर्कर्स और 18 वर्ष से अधिक आयु के 96.1 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने सभी गांवों के ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर से सभी को टीकाकरण होने का प्रमाण पत्र लिया है। राज्य में दूसरी डोज, गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग एवं मानसिक रोग से ग्रसित एवं अन्य लाभार्थियों का टीकाकरण चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed