फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Shaahi Snan Timing and Route Plan Issued

कुंभ 2021: आचार्य महामंडलेश्वरों की अगुवाई में चलेगा संतों का रेला, स्नान के लिए समय और रूट प्लान जारी...

Wed, 10 Mar 2021 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Mar 2021 06:32 PM IST
सार

  • पहले जूना तो आखिर में महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत करेंगे शाही स्नान

विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela 2021: Saints Shaahi Snan Timing and Route Plan Issued
हरिद्वार में संत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार मेला पुलिस-प्रशासन ने हरिद्वार महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर अखाड़ों के साधु-संतों के स्नान का समय निर्धारित करते हुए रूट प्लान जारी कर दिया है। जूना अखाड़ा सबसे पहले तो महानिर्वाणी और श्री शंभु पंचायती अटल अखाड़े के संत आखिर में स्नान करेंगे।

विज्ञापन


अखाड़ों के हजारों साधु-संत, नागा संन्यासी अपने-अपने निर्धारित रूट और समय पर शाही शान के साथ हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। स्नान के क्रम में सबसे पहले श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा चलेगा और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि अगुवाई करेंगे। जूना अखाड़े के साथ ही पीछे श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा, श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़े के संत चलेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... हरिद्वार महाकुंभ 2021: महाशिवरात्रि पर सात संन्यासी अखाड़ों के साथ किन्नर करेंगे पहला शाही स्नान 
विज्ञापन
विज्ञापन


आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर शिवेंद्र पुरी, अग्नि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी कृष्णानंद और किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने-अपने अखाड़ों के संतों का नेतृत्व करेंगे। दूसरे नंबर पर पंचायती श्री निरंजनी और श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा ब्रह्मकुंड पर स्नान करेगा। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलशानंद गिरि और स्वामी बालकानंद अपने-अपने अखाड़ों का नेतृत्व करेंगे।

सबसे आखिरी में श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद गिरि और श्री शंभू पंच अटल अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती अपने-अपने अखाड़ों के साधु-संतों का नेतृत्व करेंगे। 

1 - जूना, आह्वान, अग्नि और किन्नर अखाड़ा (स्नान का समय : सुबह 11 बजे)

रूट : चारों अखाड़ों के संत सुबह दस बजे छावनी मायादेवी मंदिर से चलेंगे। अपर रोड, पोस्ट ऑफिस तिराहा, पालीवाल धर्मशाला, रामप्रसाद गली होकर सुबह 11 बजे हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। स्नान के बाद 11:30 बजे ब्रह्मकुंड से प्रस्थान करेंगे। रामप्रसाद गली से पालीवाल धर्मशाला, पोस्ट ऑफिस तिराहा, अपर रोड से श्री जूना अखाड़े के संत छावनी मायादेवी मंदिर पर दोपहर 12.30 बजे लौटेंगे।

2 - श्री निरंजनी और श्री आनंद अखाड़ा (स्नान का समय : दोपहर एक बजे)
रूट : दोनों अखाड़ों के साधु-संत और महंत श्री निरंजनी अखाड़े से सुबह 11 बजे निकलेंगे। तुलसी चौक, कैलाश होटल, शिवमूर्ति तिराहा होकर ललतारौ पुल (वाल्मीकि चौक) पहुंचेंगे। इनका जुलूस तब तक वाल्मीकि चौक पर ही रुकेगा, जब तक कि जूना, आह्वान, अग्नि और किन्नर अखाड़े के संतों की अंतिम कतार छावनी में प्रवेश नहीं कर जाएगी। इसके बाद श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े का जुलूस वाल्मीकि चौक से हरकी पैड़ी की तरफ चलेगा और दोपहर एक बजे हरकी पैड़ी पहुंचेगा। हरकी पैड़ी पर 1.30 बजे तक स्नान करेगा। ब्रह्मकुंड से 1.30 बजे उसी मार्ग से दोपहर 2.30 बजे अपनी छावनी में प्रवेश करेगा।

3 - श्री महानिर्वाणी और श्री अटल अखाड़ा (स्नान का समय : अपराह्न चार बजे)
रूट : दोनों अखाड़ों का जुलूस दोपहर 1.30 बजे कनखल स्थित छावनी से चलेगा। 2.15 बजे डामकोठी पहुंचेगा और डामकोठी के सामने सड़क पर तब तक रुका रहेगा, जब तक कि श्री निरंजनी और आनंद अखाड़ों के संतों की आखिरी लाइन तुलसी चौक से निरंजनी अखाड़े की छावनी की ओर नहीं मुड़ जाती। इसके बाद श्री महानिर्वाणी और श्री अटल अखाड़ों का जुलूस डामकोठी पुल पार कर शिवमूर्ति की तरफ से वाल्मीकि चौक होकर अपराह्न 4.00 बजे ब्रह्मकुंड पहुंचेगा। हरकी पैड़ी पर 4.30 बजे तक स्नान होगा। उसी मार्ग से वापसी कर संत 5.30 बजे अपनी छावनी में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed