{"_id":"6a90029db7a0a523cb06fa75","slug":"pauri-students-protest-outside-forest-department-office-demand-removal-of-dangerous-trees-on-school-route-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन: ढोल नागड़ों की थाप पर वन विभाग को जगाया, एक पेड़ को हटाने के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन: ढोल नागड़ों की थाप पर वन विभाग को जगाया, एक पेड़ को हटाने के लिए उठाई आवाज
Thu, 27 Aug 2026 03:07 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल।
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:07 PM IST
सार
पौड़ी गढ़वाल में स्कूल जाने वाले मार्ग पर जर्जर और खतरनाक पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने वन विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बच्चे ढोल लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचे और पेड़ों को हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
पौड़ी में बच्चों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी शहर में बच्चों द्वारा किया प्रदर्शन ने सुर्खियों में बना हुआ है। यहां एक निजी विद्यालय को जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से खड़ा एक पेड़ अब स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। विद्यालय आने-जाने वाले बच्चे रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में किसी भी समय पेड़ के गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
पेड़ नहीं हटाए जाने पर स्कूली छात्र ढोल नगाड़ों के साथ वन विभाग की जगाने के लिए पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि पेड़ को हटाने को लेकर लंबे समय से वन विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मामले में समाधान न निकलने से नाराज विद्यालय के छात्र और शिक्षक मंगलवार को वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई। छात्रों ने मांग की कि खतरे वाले पेड़ों को जल्द हटाया जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मामला दर्ज, आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणी करने पर हुआ केस
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ महातिम यादव ने कहा कि विद्यालय मार्ग पर मौजूद खतरे वाले पेड़ों को चिन्हित कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी दो दिनों के भीतर इन पेड़ों के कटान की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पेड़ों के कारण किसी भी व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।