{"_id":"6a900c3bcfd835ff6505168e","slug":"uttarakhand-news-over-2-35-lakh-players-registered-for-chief-minister-championship-trophy-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी: बना नया रिकॉर्ड; अभी तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
Thu, 27 Aug 2026 03:40 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:40 PM IST
सार
खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों के पंजीकरण ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक 2.35 लाख से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हर ब्लॉक से अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने पर जोर दिया और आयोजन की तैयारियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। साथ ही जिला योजना से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बजट बढ़ाने को कहा, ताकि खिलाड़ियों के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की जा सकें।
विज्ञापन
नेपाल आपदा: उत्तराखंड में चिंतित नेपाली मूल के लोग, अपनों से संपर्क नहीं होने पर बढ़ी बेचैनी, मदद की अपील
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए करीब 1.62 लाख खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसके मुकाबले इस वर्ष अब तक 2.35 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त है, ऐसे में संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
इस वर्ष प्रतियोगिताओं में 8 से 14 वर्ष तथा 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। महिला ओपन वर्ग में 20 से 25 वर्ष तक की महिलाएं भी प्रतिभाग कर सकेंगी। इसके अलावा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।