फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP to boost confidence of Lakhpati Didis and self-reliant women Uttarakhand news in hindi

देहरादून: लखपति दीदी-आत्मनिर्भर महिलाओं से भाजपा बढ़ाएगी आत्मविश्वास, कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूती

Thu, 27 Aug 2026 03:26 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 27 Aug 2026 03:26 PM IST
सार

प्रदेश के कुल मतदाताओं में से करीब आधी महिलाओं पर भाजपा का खास फोकस है। कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूती देने के लिए प्रदेशभर में आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
BJP to boost confidence of Lakhpati Didis and self-reliant women Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भाजपा ने लखपति दीदी और आत्मनिर्भर महिलाओं पर खास फोकस किया है। संगठन का मानना है कि उनकी यह रणनीति प्रदेश की सत्ता में हैट्रिक का रास्ता साफ करेगी।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा संगठन आगामी चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। इसके तहत ही लखपति दीदी पर फोकस किया गया है। प्रदेश में करीब दो लाख लखपति दीदी हैं। भाजपा इनका अलग से सम्मेलन कराएगी। इन सम्मेलन में उन लखपति दीदी को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने ऋण लेकर अपना काम शुरू किया और समय से ऋण की अदायगी करते हुए लखपति बनी हैं।

विज्ञापन

वहीं, प्रदेशभर में इस समय 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इनसे पांच लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई हैं। भाजपा ने इनका मिलन कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए सभी स्वयं सहायता समूहों का मिलन कार्यक्रम नगर निगम के स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कराया जाएगा। मकसद ये है कि उन समूहों को सरकार की रीति-नीति के बारे में बताने के साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पक्ष में माहौल बनाना। इसके लिए संगठन ने संबंधित प्रकोष्ठ को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाई पर धागा, रिश्तों को देगा मजबूती

प्रदेशभर में भाजपा के विधायक, मंत्रियों के अलावा अगले विधानसभा में टिकट का दावा कर रहे प्रत्याशी कलाई पर धागा बंधवाकर रिश्तों को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक तमाम नेता रक्षाबंधन के आयोजन कर रहे हैं। महिलाओं से राखियां बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट कर रहे हैं। भाजपा ने भी अपनी रणनीति में खासतौर से रक्षाबंधन को जगह दी है।

ये भी पढे़ं...केदारनाथ हेली सेवा: डीजीसीए की टीम जल्द ही करेगी निरीक्षण; 15 सितंबर से संचालित करने की तैयारी

महिलाओं को जोड़ने के लिए संगठन ने खास तैयारी की है। हमारा मकसद है कि आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को हमारी सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी हो। इसके लिए प्रदेशभर में अलग-अलग कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed