फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation embezzlement of bill payment Four including EE suspended

ऊर्जा निगम को लगाया चूना: ईई समेत चार कर्मी सस्पेंड, पिछले सालभर के बिल भुगतान के दोबारा जांच करने के निर्देश

Fri, 05 Aug 2022 08:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Aug 2022 08:51 AM IST
सार

यूपीसीएल के रुद्रपुर डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान की रकम निगम के खाते में जमा न होने का मामला सामने आया है। मामले की जांच के लिए मुख्यालय के डीजीएम वित्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन
Energy Corporation embezzlement of bill payment Four including EE suspended
सस्पेंड

विस्तार

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान के गबन के मामले में ईई सहित चार को सस्पेंड करने के बाद बृहस्पतिवार को एमडी ने मुख्यालय से एक जांच समिति गठित कर दी। यह जांच समिति मौके पर जाकर बिल भुगतान से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर एमडी को रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


दरअसल, यूपीसीएल के रुद्रपुर डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान की रकम निगम के खाते में जमा न होने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में इस गबन से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बाद यूपीसीएल ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी, असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार और कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने मामले की जांच के लिए मुख्यालय के डीजीएम वित्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। एक-दो दिन में देहरादून से जांच समिति रुद्रपुर पहुंच जाएगी। यूपीसीएल एमडी ने सभी डिवीजन को चेताया है कि वह पिछले एक साल में हुए बिल भुगतान का पूरा ब्योरा दोबारा जांचें और इसमें कहीं भी किसी तरह की कमी पकड़ में आने पर तत्काल निगम मुख्यालय को अवगत कराएं। अनिल कुमार का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC Paper Leak: रिमांड पर लिए गए कोर्ट कर्मचारी के घर से मिले ब्लैंक चेक

जांच रिपोर्ट के आधार पर निगम प्रबंधन आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, यूपीसीएल के निलंबित कैशियर ने बैंक के कैशियर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि यूपीसीएल के कैशियर को लगातार कैश जमा कराने पर बैंक कैशियर की ओर से रसीद दी जा रही थी। हालांकि मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed