{"_id":"62ebf07e149cd97cab70332d","slug":"uksssc-paper-leak-blank-check-found-at-residence-of-a-court-employee-who-was-taken-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Paper Leak: रिमांड पर लिए गए कोर्ट कर्मचारी के घर से मिले ब्लैंक चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC Paper Leak: रिमांड पर लिए गए कोर्ट कर्मचारी के घर से मिले ब्लैंक चेक
Thu, 04 Aug 2022 09:47 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:47 PM IST
सार
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ इस मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए विवेचना कर रही है। एक-एक कड़ी को जोड़ने के लिए लगातार आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
ब्लैंक चेक(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए कोर्ट कर्मचारी महेंद्र सिंह चौहान की निशानदेही पर कई ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। यह चेक उसे अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के बाद कैश कराने के लिए दिए थे। इसके साथ ही एसटीएफ को एक आरोपी मनोज जोशी की पुलिस कस्टडी रिमांड भी मिल गई है। एसटीएफ उसे कुमाऊं और अन्य जगहों पर लेकर गई है। एसटीएफ मनोज से पेपर हल करने से संबंधित सारी जानकारी लेना चाहती है।
विज्ञापन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ इस मामले की हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए विवेचना कर रही है। एक-एक कड़ी को जोड़ने के लिए लगातार आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा अब तक तीन आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
UKSSSC Paper Leak: नैनीताल के सीजेएम कोर्ट से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, अब तक 12 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
विज्ञापन
दो दिन पहले कोर्ट के कर्मचारी महेंद्र चौहान को कस्टडी रिमांड में लेकर काशीपुर ले गए थे। वहां उसके घर से कई चेक और रजिस्टर बरामद हुए हैं। इनमें अभ्यर्थियों के नाम और फोन नंबर भी मिले हैं। आरोपी महेंद्र से कुछ अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी मिली है, जिन्होंने नकल की थी। इसके अलावा पहले गिरफ्तार किए गए मनोज जोशी को भी पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। उससे भी पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि मनोज जोशी इस मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। इसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस पेपर लीक मामले के खेल की शुरुआत की थी।