फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Doon-Varanasi Janata Express operating from 11

देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे ने 11 जनवरी से दी मंजूरी

Wed, 06 Jan 2021 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Doon-Varanasi Janata Express operating from 11
demo photo - फोटो : demo photo

वाराणसी-बरेली- देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। कोरोना संकट के चलते पिछले साल 22 मार्च से बंद देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन का संचालन 11 जनवरी से किया जाएगा।

विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस के संचालन से देहरादून से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। देहरादून के स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन को संचालित किए जाने को हरी झंडी दे दी गई है। जनता एक्सप्रेस 10 जनवरी को वाराणसी से देहरादून के लिए संचालित की जाएगी। जबकि, 11 जनवरी को दून से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर रेलवे की ओर से महाकुंभ के मद्देनजर देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रेलवे बोर्ड ने देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है। बता दें कि फिलहाल देहरादून रेलवे स्टेशन से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी और जनशताब्दी के अलावा देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed