फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman can't become mother 20 years after marriage, committed suicide.

शादी के 20 साल बाद नहीं हुई संतान, फांसी लगाकर दे दी जान!

Wed, 18 Nov 2015 05:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Nov 2015 05:00 AM IST
विज्ञापन
woman can't become mother 20 years after marriage, committed suicide.

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक महिला ने नलकूप के पाइप में दुपट्टे का फंदा बना लटक कर जान दे दी। महिला की शादी को बीस साल हो चुके थे और उसका कोई बच्चा नहीं है। फिलहाल इसे ही आत्महत्या की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीता (38) पत्नी विजयपाल पासवान मूल निवासी कालापड़ पोस्ट आफिस चतरपुर, जिला पलामू, झारखंड कई सालों से सहसपुर विकासखंड के खैरी-राजावाला गांव में रह रही थी। उसका पति पोल्ट्री फार्म में काम करता है।
विज्ञापन


करीब 20 साल पूर्व रीता का विवाह विजयपाल से हुआ था। अभी तक उनकी कोई संतान नहीं है, जिसे लेकर रीता परेशान रहती थी। करीब डेढ़ साल पूर्व बच्चे की चाहत में उसने पति का विवाह अपने चाचा की बेटी से करा दिया। कुछ समय तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन फिर घर में कलह होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद घर से निकली, सुबह मिली लाश

woman can't become mother 20 years after marriage, committed suicide.

बताया जा रहा है कि बीती सोमवार की रात को रीता का पति के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों सो गए। देर रात रीता उठी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब वह घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

सुबह घर के पास स्थित नलकूप के पाइप से उसका लटका हुआ शव मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि इस तरह नाराज होकर पहले भी रीता अक्सर रात को घर से निकल जाती थी, लेकिन सुबह लौट जाती थी। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed