फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Chinese Citizen caught working on tourist visa in dehradun

देहरादून: टूरिस्ट वीजा पर आकर नौकरी कर रहे दो चीनी नागरिक पकड़े

Sun, 25 Mar 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 25 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two Chinese Citizen caught working on tourist visa in dehradun
false visa applications

स्थानीय अभिसूचना इकाई ने टूरिस्ट वीजा पर देहरादून आकर नौकरी कर रहे दो चीनी नागरिक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


शनिवार रात को स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनी में दो चीनी नागरिक आए हुए हैं।
विज्ञापन


इस पर टीम ने अंबर इंटरप्राइजेज कंपनी में जांच-पड़ताल की, जहां पता चला कि कंपनी में दो चीनी नागरिक काम कर रहे हैं। जिसमें से एक महिला और एक पुरुष है। महिला बिजनेस वीजा पर भारत आई हुई है जबकि, पुरुष ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आया हुआ है। नियमानुसार वह टूरिस्ट वीजा पर आकर भारत में नौकरी नहीं कर सकता। पकड़े गए चीनी नागरिक की पहचान ली चाऊ के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पकड़े गए चीनी नागरिक का टूरिस्ट वीजा निरस्त कर उसे लीव इंडिया नोटिस जारी कर भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि इससे पूर्व भी औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई स्थित कई कंपनियों में विदेशी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा का उल्लंघन कर काम करने की बात प्रकाश में आ चुकी है। बीते साल दिसंबर में भी एक चीनी नागरिक को टूरिस्ट वीजा में सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed