फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape and molestation case in dehradun.

डरा कर एक साल तक किया रेप, तीन बार कराया गर्भपात

Mon, 13 Jul 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jul 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
rape and molestation case in dehradun.

देहरादून के बसंत विहार और रायपुर क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में एक युवती और एक किशोरी के शारीरिक शोषण के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


एक आरोपी पर अश्लील फुटेज के आधार पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। रायपुर पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है, जबकि बसंत विहार पुलिस जानकारी होने से इंकार कर रही है।

बसंत विहार थाना क्षेत्र के एक दंपति ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसकी बेटी को बहाने से घर बुलाया था। आरोप है कि वहां नशीली चाय पिलाकर एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी तैयार की गई।
विज्ञापन


तब से ब्लैकमेल कर आरोपी युवक दुराचार करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का तीन बार गर्भपात भी कराया है। पुलिस अभी इस बारे में जानकारी से इंकार कर रही है। उधर, रायपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डालनवाला क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुराचार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed