फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prakash pant will on facebook live from gairsain assembly session

विधानसभा सत्र: गैरसैंण से फेसबुक पर लाइव संवाद करेंगे कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत

Tue, 28 Nov 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
prakash pant will on facebook live from gairsain assembly session

त्रिवेंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत सोशल मीडिया पर मिले रिस्पांस से खासे उत्साहित हैं। यही वजह है कि उन्होंने गैरसैंण में विधान सभा सत्र के दौरान फेसबुक पर लाइव संवाद करने का फैसला किया है। वे सत्र के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव जन संवाद के लिए दो घंटे का समय निकालेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कुछ दिन पूर्व भी अपने विभागों से संबंधित समस्याओं और मसलों को लेकर जनता से फेस बुक पर लाइव संवाद किया था। संवाद के दौरान 750 लोगों ने उनसे समस्याएं साझा की थी और विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी आए थे। बकौल कैबिनेट मंत्री पंत, ‘फेसबुक पर जो सुझाव दिए, उनमें से कुछ पर अमल की कार्रवाई की जा रही है।’
विज्ञापन

 

prakash pant will on facebook live from gairsain assembly session

वे गैरसैंण विधान सभासत्र के दौरान भी दो घंटे फेसबुक लाइव पर जन संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर जनता से सुझाव मांगेंगे और समस्याओं को सुनेंगे। संवाद के औचित्य से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जनता का रिस्पांस उत्साहित करने वाला है।

लोग पूरे मन के साथ सवाल पूछते हैं और खुल कर समस्याओं को बयान करते हैं। इन समस्याओं से विभागीय कार्यप्रणाली के बारे में सही जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि वह गैरसैंण में सत्र की तैयारियों का जायजा ले आए हैं और वहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी की समस्या नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed