फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat given punishment to boy in haridwar

पंचायत के फरमान पर युवक को मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई, गांव में घुमाया

Mon, 24 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुड़की Updated Mon, 24 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Panchayat given punishment to boy in haridwar

हरिद्वार में पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। 22 अप्रैल को पंचायत के आदेश पर युवक का मुंह काला किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाया गया। यही नहीं आरोप है कि इस दौरान युवक और उसके पिता के साथ मारपीट भी की गई।

विज्ञापन


यह घटना का वीडियो सोशल म‌ीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 

कोतवाली रुड़की अंतर्गत नगला इमरती गांव में शनिवार को एक युवक का मुंह काला कर, उसके गले में जूतों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया। युवक साथ इस दौरान मारपीट की गई। बेटे को बचाने आए पिता को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। पिता-पुत्र फिलहाल सिविल अस्पताल में भर्ती है। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

यह है मामला

Panchayat given punishment to boy in haridwar

गांव में हुई पंचायत में युवक को यह सजा सुनाई गई थी। उस पर आरोप था कि उसने गांव ही एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया है। जबकि युवक का कहना था कि उस पर झूठा आरोप लगाया गया है। उसने महिला के पति को रुपये उधार दिये हुए हैं। रुपये मांगने पर उस पर यह आरोप लगाया गया है। लेकिन पंचायत में युवक को दोषी माना था।

कुछ लोगों ने इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल को दिये थे। जिसमे चलते एसएसआई प्रदीप कुमार मिश्रा की ओर से घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने युवक से मारपीट करने, उसका मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहनाकर घुमाने वाले 12 लोगों को नामजद किया है। जबकि अन्य आरोपी अज्ञात है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 452, 323, 355 एवं 504 आदि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed