फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Four accused arrested in the Narendra Rajput murder case.

Jhansi News: नरेंद्र राजपूत हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in the Narendra Rajput murder case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। ग्राम बरल में नरेंद्र राजपूत की हत्या के मामले में चिरगांव पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे गुरसराय रोड पर दबरा बुजुर्ग मोड़ के पास बने प्रतीक्षालय से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में बृजेंद्र अहिरवार (27), मनोज अहिरवार (34), चतुर सिंह अहिरवार (59) और देवेंद्र (40) शामिल हैं। ये सभी ग्राम बरल, थाना चिरगांव के निवासी हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। बृजेंद्र अहिरवार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय झांसी में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

26 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे नरेंद्र राजपूत दूध देने डेयरी पर जा रहा था। शराब ठेके के मोड़ के पास पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला किया। उन्होंने नरेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed