फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter Killed her Mother for take revenge after prostitution business

मां पर पाठल से आखिरी सांस तक वार कर 15 साल की बेटी ने लिया बदला, वजह आपको भी भावुक कर देगी

Tue, 25 Sep 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 25 Sep 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Daughter Killed her Mother for take revenge after prostitution business
मर्डर - फोटो : demo pic

नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर अपना बदला पूरा किया। नाबालिग ने पुलिस को रो रोकर पूरा घटना बताई तो पुलिसवालों का भी दिल पसीज गया।

विज्ञापन


मंगलवार को कनखल की आनंदधाम कालोनी में किरण सिंह उर्फ नीतू चौहान का कत्ल जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने से आहत उसकी ही पंद्रह साल की नाबालिग बेटी ने किया था।
विज्ञापन


कनखल पुलिस और होमीसाइड सेल ने किशोरी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मां का कत्ल करने के बाद बेटी रोपड़ पंजाब चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हत्या के बाद कपड़े बदलकर झाड़ियों में फेंके

सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की मदद से हत्याकांड का खुलासा हो सका है। पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे नारी निकेतन देहरादून भेजने के आदेश दिए। 

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला तो एक लड़की घर से निकलती हुई सामने आई थी। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए रूपनगर रोपड़ पंजाब से लड़की को ढूंढ निकाला।

तब उसकी पहचान किरण की बेटी के रूप में हुई। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि मृतका अपनी बेटी को पिछले माह हरिद्वार लाई थी और उससे जिस्मफरोशी करा रही थी।
 

पढ़ाई कराने का लालच देखकर लाई थी घर

बेटी के जेहन में मां के प्रति इतनी घृणा घर कर गई कि उसने 15 सितंबर को सोने के बाद मां पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसने कपड़े बदल लिए। पठाल और खून से सने कपड़ों को रास्ते में झाड़ियों में फेंककर रोपड़ अपने पिता के पास चली गई थी।

एसपी सिटी ने बताया कि किरण की बेटी ने यह भी बताया कि उसे उसकी मां यह कहकर लाई थी, उसकी पढ़ाई कराएंगी। दिखावे के लिए उसका दाखिला भी आठवीं कक्षा में कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed