{"_id":"3d85b55778db183f362e3a8938aa2da7","slug":"court-sentenced-to-jail-the-murderer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम 'दिया' के हत्यारे को मिली उम्र कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम 'दिया' के हत्यारे को मिली उम्र कैद
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Fri, 07 Mar 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित ‘दिया हत्या कांड’ में शुक्रवार को जिला जज की अदालत ने नजीबाबाद निवासी शादाब अली को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अपहरण करके की थी हत्या
वर्ष 2009 में चमोली कस्बे में सुबोध अग्रवाल की चार वर्षीय मासूम पुत्री दिया का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को बदरीनाथ हाईवे के समीप नदी साइड में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड में लोकसभा के महामुकाबले का मंच सजा
विज्ञापन
इस मामले में सुबोध के पड़ोस में रहने वाले व्यापारी शादाब अली को मुकदमे में नामजद किया गया था। मासूम बालिका की हत्या किए जाने से कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
बालिका के पिता की ओर से शादाब के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने शादाब को गिरफ्तार कर लिया था।
पढ़ें, प्रेमिका को होटल में ले जाकर बना हैवान
जिला सत्र न्यायाधीश ने इस मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई की। शुक्रवार को जिला जज की अदालत ने शादाब अली को दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।