{"_id":"6ac5618e7de231c3e7056a2a","slug":"teenage-girl-gang-raped-near-gagalva-bridge-two-youths-detained-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169661-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गगलवा पुल के पास किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गगलवा पुल के पास किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में
विज्ञापन
-बिहार की रहने वाली है किशोरी, प्रेमी के साथ आई थी विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल पर
-किशोरी का आरोप पुल पर मौजूद तीन युवकों ने किया गैंगरेप, मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस
पडरौना। प्रेमी के साथ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पास आई बिहार की किशोरी के साथ मंगलवार को गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर देर रात तक पूछताछ करती रही। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज सीओ जयंत कुमार यादव ने भी किशोरी से जानकारी ली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को एक युवक के साथ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गगलवा पुल के पास दिन में करीब 3 बजे पहुंची। किशोरी का आरोप है कि गगलवा पुल पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बीच-बचाव किए तो मौके से युवक भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस को किशोरी ने घटनाक्रम बताया। पुलिस किशोरी को लेकर थाने पहुंची। कुछ देर बाद सीओ तमकुहीराज भी पहुंच गए और किशोरी से पूछताछ की। पुलिस गौरी श्रीराम के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ का दावा है कि पूछताछ में किशोरी कई तरह की बात कह रही है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं पुलिस किशोरी को लेकर वाहन में देर शाम तक घूमती रही।
विज्ञापन
एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पुलिस अभी जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। आरोप के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को जो लेकर आया था वह भी युवक हिरासत में है।