फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shopkeeper and wife assaulted over land dispute; FIR registered against eight people.

Kushinagar News: युवक के ऊपर सिगरेट की राख गिरने पर विवाद, चार गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and wife assaulted over land dispute; FIR registered against eight people.
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार पुलिस चौकी के पास की घटना
विज्ञापन

जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार पुलिस चौकी के पास सिगरेट की राख गिरने को लेकर हुए विवाद में युवक की लात-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिशुनपुरा गांव निवासी आशीष उपाध्याय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 6:20 बजे वह कसया स्थित एयरपोर्ट से ड्यूटी कर जौरा बाजार स्थित घर लौट रहा था। जोकवा बाजार के पास गांव के ही चंदेश प्रसाद, आदित्य प्रसाद, चंदन प्रसाद और सचिन प्रसाद दो बाइक से जा रहे थे। सभी सिगरेट पी रहे थे। इसी दौरान सिगरेट की राख उसके ऊपर गिर गई। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने उन्हें अपशब्द बोलते हुए उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed