फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किट्टी संचालक महिला के घर पर फिर हंगामा

किट्टी संचालक महिला के घर पर फिर हंगामा

Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
किट्टी संचालक महिला के घर पर फिर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

किट्टी के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई महिला के घर पर पीड़ित महिलाओं ने बुधवार को फिर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया। सुबह से लेकर दोपहर तक हुए हंगामे को बमुश्किल पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया।
बता दें कि किशननगर निवासी पूनम गुलाटी और उनके पति ओम प्रकाश गुलाटी ने गौरव गुप्ता के साथ मिलकर किट्टी शुरू की थी। इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने पैसा जमा कराया। इसके बाद किट्टी की जमा रकम करीब दो करोड़ रुपये हो हुई तो तीनों फरार हो गए। इसके बाद किट्टी में पैसा जमा करने वाली महिलाओं की तहरीर पर दो महीने पहले किशननगर निवासी पूनम गुलाटी और उसके पति ओम प्रकाश गुलाटी के विरुद्ध डालनवाला थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार रात आरोपी दंपति के घर पर हंगामा किया था। हालांकि उस दौरान आरोपी दंपति घर पर नहीं थे। मौके पर पुलिस ने किसी तरह समझा कर महिलाओं को शांत कराया। इसी मामले में बुधवार को फिर दर्जनों महिलाएं आरोपी दंपति के घर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ हंगामा दोपहर बाद एक बजे तक चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। चौकी इंचार्ज आराघर मनोहर रावत के अनुसार आरोपी दंपति पूनम और ओम प्रकाश गुलाटी ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी रोक का स्टे ले रखा है। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद ही कोई कार्रवाई जा सकती है। हालांकि किट्टी संचालक तीसरे आरोपी गौरव गुप्ता को बृहस्पतिवार को डालनवाला थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन

...एक और किट्टी का झगड़ा
धारा पुलिस चौकी क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने बुधवार रात चौकी पहुंच कर रेस्टोरेंट मालिक एक महिला पर किट्टी के पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कह रही है। पुलिस चौकी पहुंचीं महिलाओं के अनुसार रेस्टोरेंट मालिक एक महिला के पास किट्टी में दो-दो हजार रुपये जमा किए थे। किट्टी का समय पूरा होने के बाद रुपये मांगने पर आरोपी महिला लगातार टरका रही है। महिलाओं के मुताबिक बुधवार शाम किट्टी संचालक महिला ने रुपये देने के बाबत रेस्टोरेंट में बुलाया था, लेकिन आरोपी महिला ने फिर से टरका दिया। धारा चौकी इंचार्ज कुलदीप पंत के अनुसार मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed