{"_id":"5c25318abdec2256b5425cbf","slug":"41545941386-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, 11 को नई तैनाती मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, 11 को नई तैनाती मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले, 11 को नई तैनाती मिली
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पुलिस मुख्यालय ने नौ पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह को विजिलेंस भेजा गया है। इसके साथ ही शेखर चंद्र सुयाल को पिथौरागढ़ से देहरादून, राजन सिंह रौतेला को चंपावत से पिथौरागढ़, प्रकाश चंद देवली को हरिद्वार से पीटीसी नरेंद्र नगर, अभय कुमार सिंह को रुद्रप्रयाग से हरिद्वार, विजेंद्रदत्त डोभाल को पीटीसी नरेंद्रनगर से हरिद्वार, मनोज कुमार ठाकुर को उत्तरकाशी से ऊधमसिंह नगर, धनसिंह तोमर को पौड़ी से 46वीं वाहिनी पीएसी और हरबंश सिंह को चमोली से एसडीआरएफ देहरादून स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा बुधवार को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें हरीश चंद भट्ट को प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल से डीएसपी नैनीताल, पुरुषोत्तम दत्त जोशी प्रतिसार निरीक्षक 31वीं पीएसी से डीएसपी चमोली, कमल सिंह पंवार प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा से डीएसपी उत्तरकाशी, नरेश चंद को ऊधमसिंह नगर से डीएसपी चंपावत बनाया गया है। देहरादून में तैनात मुकेश कुमार पुनेठा, अरविंद सिंह रावत और बीबीडी जुयाल को दून में ही बतौर डीएसपी तैनाती दी गई है। इसके अलावा अमर सिंह गुंज्याल को इंटेलीजेंस चंपावत से पुलिस उपाधीक्षक (मुख्य सुरक्षा अधिकारी उच्च न्यायालय नैनीताल), चंद्रशेखर कांडपाल को हल्द्वानी से उपाधीक्षक मंडलाधिकारी ऊधमसिंह नगर, धीरेंद्र सिंह रावत को पुलिस मुख्यालय से डीएसपी हरिद्वार और कुंदन सिंह देव को इंटेलीजेंस बागेश्वर से डीएसपी जनपद बागेश्वर बनाया गया है।