फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संपति कब्जाने वाले अधिकारियों और नौकरों पर मुकदमा

संपति कब्जाने वाले अधिकारियों और नौकरों पर मुकदमा

Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
संपति कब्जाने वाले अधिकारियों और नौकरों पर मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मालिक की मौत के बाद राजस्व अधिकारियों के साथ उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति कब्जाने वाले नौकरों के खिलाफ कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीजेएम कोर्ट ने मामले में तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और नौकरों को आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
इसी वर्ष 12 फरवरी को कौलागढ़ निवासी बद्री प्रसाद ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दायर की थी। उन्होंने बताया कि सूरजभान उनके पिता और श्यामलाल चाचा थे। उनकी मौत 1972 से 75 के दौरान हो गई। इसी दौरान सूरजभान ने घरेलू काम के लिए एक महिला पार्वती देवी और युवक भगत सिंह को नौकरी पर रख लिया। सूरजभान की मौत के बाद पार्वती देवी ने खुद को पत्नी दर्शाते हुए राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। वहीं, भगत सिंह ने खुद को पुत्र का नाम पुत्र के रूप में दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

इस फर्जीवाडे़ में कानूनगो हीरा सिंह बिष्ट और लेखपाल प्रवीण सिंह रावत ने उनका साथ दिया। मामले की जांच तहसीलदार मुकेश चंद रमोला का सौंपी गई। तहसीलदार की आरोपियों के सांठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed