फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 lakh loot Accused arrested

रुड़की: 25 लाख की लूट का एक और आरोपी गिरफ्तार 

Wed, 25 Apr 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 25 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
25 lakh loot Accused arrested
arrest

विगत सात अप्रैल को दिनदहाड़े हुई 25 लाख की लूट के चौथे आरोपी बिल्ला को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। इससे लूटी गई रकम में से दो लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बिल्ला ने ही मुख्य आरोपी सुखविंदर उर्फ मौनी को शहर से बाहर निकालने में मदद की थी।        

विज्ञापन


बुधवार को गंगनहर कोतवाली में बिल्ला की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए सीओ एसके सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को बदमाश एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मियों से सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात में शामिल बदमाशों को चिह्नित किया था। 19 अप्रैल को पुलिस ने दो आरोपी राजेंद्र (निवासी उर्फ मोंटी निवासी शिव विहार झबरेड़ा) व रायपुर भगवानपुर निवासी अमित तलवार को गिरफ्तार किया था। इनसे लूट के चार लाख 57 हजार रुपये और पिस्टल बरामद की थी।
विज्ञापन


तीसरे आरोपी सुखविंदर उर्फ मोनी निवासी लुधियाना को पुलिस ने 19 अप्रैल की सुबह पाडली गांव के पास से एक घंटे की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके कब्जे से लूट के 50 हजार 300 रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने इससे घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया था। लूट के चौथे आरोपी दीपक उर्फ बिल्ला की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया था। टीम ने इसे मंगलवार रात लुधियाना के जवाहर नगर से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से दो लाख 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
आरोपी को पकड़ने वाली टीम      
- उपनिरीक्षक कोतवाली गंगनहर प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक प्रभारी सीआईयू रविंद्र कुमार, कांस्टेबल कोतवाली गंगनहर देवेंद्र ममगईं, कांस्टेबल सीआईयू रविंद्र खत्री, कांस्टेबल सीआईयू नितिन, कांस्टेबल सीआईयू अशोक कुमार।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed